Farmers Protest: रेल रोकने और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान

पंजाब के जालंधर में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस मीटिंग में किसानों ने आज 3 घंटे के लिए प्रदेशभर के टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
toll plazas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश की राजधानी में एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसी बिच किसानों ने आज पंजाब में रेल रोकने और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। पंजाब के जालंधर में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इस मीटिंग में किसानों ने आज 3 घंटे के लिए प्रदेशभर के टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया है। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा बंद रहेगा।