/anm-hindi/media/media_files/EvSHHq4p4QRLk6DFLLNw.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (South Superstar Rajinikanth) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। थलाइवा अपनी फिल्म 'जेलर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की और दोनों की मुलाकात की तस्वीर खुद अखिलेश ने सोशल मीडिया (social media) पर पोस्ट की है। उन्होंने हंसते हुए ट्वीट में लिखा, 'जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं, मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान रजनीकांत जी को स्क्रीन पर देखने का आनंद आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले थे और तब से दोस्त हैं...।'
जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2023
मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है… pic.twitter.com/e9KZrc5mNH
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)