मंत्री के खिलाफ हुआ एक्शन

वे कितनी खूबसूरत हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली-बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थीं और इसीलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं।"

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rai78

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : महाराष्ट्र (Maharashtra) की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित (Vijay Kumar Gavit) अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर एक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। अब राज्य महिला आयोग ने भाजपा कोटे के मंत्री विजय कुमार गावित से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग ने मंत्री को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जब मंत्री महाराष्ट्र के धुले जिले में एक जनसभा में मछली खाने के फायदे गिना रहे थे, तब उन्होंने कहा था, "आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी होंगी। वे कितनी खूबसूरत हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली-बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थीं और इसीलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं।"