झारखंड कांग्रेस के लगभग एक दर्जन नाराज विधायक आज आ सकते हैं दिल्ली

कांग्रेस कोटे के चार पुराने मंत्रियों को दोबारा चंपई सोरेन कैबिनेट में जगह दिए जाने से झारखंड कांग्रेस के लगभग एक दर्जन विधायक नाराज हैं।

New Update
 jharkhand cabinet.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कांग्रेस कोटे के चार पुराने मंत्रियों को दोबारा चंपई सोरेन कैबिनेट में जगह दिए जाने से झारखंड कांग्रेस के लगभग एक दर्जन विधायक नाराज हैं। नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि शपथ ग्रहण में हम लोग कांग्रेस के प्रभारी के आग्रह पर शामिल हुए। अगर पुराने चेहरों को नहीं बदल गए तो हम दिल्ली जाएंगे। दिल्ली जाकर मल्लिकार्जुन खरगे और केशु वेणुगोपाल से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।