Delhi liquor scam: ईडी ने फिर मांगा रिमांड

पांच दिन के रिमांड के बाद ईडी ने आप के सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी के वकील ने कहा कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे ईडी के सवालों के जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं।

New Update
okey

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पांच दिन के रिमांड के बाद ईडी ने आप के सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी के वकील ने कहा कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे ईडी के सवालों के जवाब सही ढंग से नहीं दे रहे हैं। इसलिए 5 दिन का रिमांड और दिया जाए। ईडी ने कहा कि संजय सिंह से उनके फोन के डाटा के बारे में भी पता नहीं लगा है।

कोर्ट को ईडी ने बताया कि अभी चंडीगढ़ में रेड की गई है। एक बिजनेसमैन की निशानदेही पर रेड की गई है। रिश्वत मांगे जाने के सबूत ईडी के पास हैं। बिजनेसमैन का नाम डिस्क्लॉज नहीं किया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी को उनका 5 दिन का रिमांड मिला था।

वहीं, रिमांड में उनसे पूछताछ के बाद करीबियों को भी इन्वेस्टिगेशन में शामिल होने के लिए समन किया गया था। विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा से भी ईडी ने पूछताछ की है। कोर्ट में पेशी से पहले संजय सिंह के समर्थन में हजारों आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।