हारने जा रही भाजपा, संजय सिंह के बाद केजरीवाल को भी मिलेगा न्याय?

जो यह कदम भाजपा उठा रही है कि चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजना, इससे भाजपा की पूरी दुनिया में बदनामी हो रही है। भाजपा घबराई हुई है, वो हारने जा रही है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
BJP

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है, कि "हमें उम्मीद है, कि जिस तरीके से SC से संजय सिंह को राहत मिली है उसी तरह केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा, हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा। जो यह कदम भाजपा उठा रही है कि चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजना, इससे भाजपा की पूरी दुनिया में बदनामी हो रही है। भाजपा घबराई हुई है, वो हारने जा रही है।