64 फीसदी लोगों की मांग- मोदी ही बनें पीएम!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ 21.8% लोग राहुल गांधी को पीएम बनना देखना चाहते हैं। वही 63 फीसदी का मानना है कि एनडीए ही इस बार भी लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगा।    

author-image
Sneha Singh
एडिट
New Update
PM MODI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: डेलीहंट ट्रस्ट ऑफ नेशन सर्वे में नरेंद्र मोदी ने फिर से बाजी मार ली है। सर्वे में 64% लोगों ने अगला प्रधानमंत्री किसे देखना चाहेंगे के जवाब में मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी का ही नाम लिया है। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट देखकर कांग्रेस को झटका लग सकता है। डेली हंट सर्वे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह सर्वे का रिजल्ट प्रस्तुत किया है।  

डेलीहंट ने 11 भाषाओं में किए लोकसभा चुनाव 2024 के सर्वे में कुल 77 लाख प्रतिभागियों से उनकी राय ली।  सर्वे में हवा का रुख जानने के लिए जनता की राय ली गई थी। इस सर्वे का उद्देश्य ये भी जानना था कि जनता मौजूदा सरकार के कार्यों से कितना संतुष्ट है। सर्वे के जो रिजल्ट सामने आए हैं वह मोदी सरकार के फिलहाल पक्ष में है। 61% लोगों ने पीएम मोदी के कार्यों पर संतुष्टि जताई है। यह भी बात सर्वे में सामने आई है कि 63 फीसदी का मानना है कि एनडीए ही इस बार भी लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगा।   

सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्षों में शामिल हैं: 

1. पांच में से तीन व्यक्ति ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पक्ष में रिप्लाई किया है। सिर्फ 21.8% लोग राहुल गांधी को पीएम बनना देखना चाहते हैं। 

2. सर्वे में तीन में से दो रिस्पॉन्डेंट का मानना ​​है लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा/एनडीए गठबंधन जीतेगा।

3. दिल्ली की बात करें यहां पीएम मोदी 57.7% वोट के साथ सबसे आगे हैं। राहुल गांधी को 24.2% वोट मिले, जबकि योगी आदित्यनाथ को 13.7% मत प्राप्त हुए हैं।

4. डेली हंट सर्वे में यूपी में पीएम मोदी इस साल चुनाव में सबसे पहली पसंद हैं। उन्हें 78.2% वोट मिले हैं। जबकि राहुल गांधी को 10 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।

5. सर्वे में पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 62.6% वोट, राहुल गांधी को 19.6% वोट और क्षेत्रीय नेता ममता बनर्जी 14.8%  ही मत मिले।

दक्षिण के राज्यों में पीएम मोदी दे रहे टक्कर: 

1. तमिलनाडु में राहुल गांधी 44.1% सपोर्ट मिल रहा है जबकि नरेंद्र मोदी को को 43.2% समर्थन प्राप्त हो रहा है। वह ज्यादा पीछे नहीं हैं। 

2. केरल में मोदी-राहुल में कड़ी टक्कर दिख रही। यहां सर्वे में पीएम मोदी को 40.8% और राहुल गांधी को 40.5% वोट मिले हैं।

3. तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी को 60.1% वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के राहुल गांधी को 26.5% वोट मिले हैं। वहीं एन. चंद्रबाबू नायडू 6.6% वोट से पीछे रहे।

4. आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी को 71.8% वोट मिले। राहुल गांधी को 17.9% वोट मिले जबकि एन. चंद्रबाबू नायडू 7.4% फीसदी वोट ही प्राप्त कर सके। 

फॉरन पॉलिसी

1. फॉरेन पॉलिसी को लेकर किए सर्वे में भी 64 फीसी लोगों ने एनडीए के कार्यों को लेकर संतुष्टि जताई और इसकी सराहना की है।