भारत रत्न से सम्मानित हुईं 4 हस्तियां, आडवाणी को घर जाकर अवॉर्ड सौंपेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यानि आज दो पूर्व प्रधानमंत्रियों, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव सहित चार प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विज्ञानी एमएस

author-image
Kalyani Mandal
New Update
advani

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यानि आज दो पूर्व प्रधानमंत्रियों, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव सहित चार प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस साल केंद्र सरकार ने भारत रत्न के लिए पांच नामों की घोषणा की, जिसमें बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाएंगे और उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।