बड़ा झटका: 22 नेताओं ने एकसाथ छोड़ी पार्टी

अब टिकट नहीं मिलने से नाराज लोजपा रामविलास ते कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर के 22 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
chirag paswan

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़:  चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को बिहार के 40 सीटों में 5 पर चुनाव लड़ रही है और उन पांचो सीट पर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब टिकट नहीं मिलने से नाराज लोजपा रामविलास ते कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर के 22 पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है।

इनमें पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह , मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह सहित 22 पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है।