Lifestyle: घर पर ट्राई करे यह ब्लीच

आप चाहें तो घर पर भी ब्लीच तैयार कर सकती हैं। जिससे आप चेहरे को चमकदार बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर ब्लीच कैसे बनाएं। बेसन- चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
besan haldi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आप चाहें तो घर पर भी ब्लीच तैयार कर सकती हैं। जिससे आप चेहरे को चमकदार बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर ब्लीच कैसे बनाएं।

बेसन- चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें। फिर इसमें गुनगुना पानी या गुनगुना दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

हल्दी- हल्दी का उपयोग सदियों से त्वचा को गोरा करने और उसकी प्राकृतिक चमक लाने के लिए किया जाता रहा है। एक कटोरी में हल्दी पाउडर लें, फिर इसमें ठंडा पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस मिश्रण में शहद और दूध भी मिला सकते है। इसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगा ले। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।