Lifestyle: चाय का अधिक सेवन से होता है ये नुकसान

ज्यादा चाय पीने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका हाजमा खराब हो जाता है। इससे गैस, सूजन और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
teal

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : ज्यादा चाय पीने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपका हाजमा खराब हो जाता है। इससे गैस, सूजन और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

अनिद्रा की समस्या: चाय में कैफीन मौजूद होता है और इसमें टैनिन भी होता है। ज्यादा अधिक चाय का सेवन करने से आपको रात में सोने में दिक्कत होती है। कैफीन एक उत्तेजक के रूप में कार्य करता है। यह आपके मस्तिष्क को सचेत करता है। 

दिल की सेहत के लिए: चाय पीने से आपके दिल को आराम मिल सकता है। लेकिन यह दिल की सेहत के लिए बहुत खराब है। ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है और दिल की बीमारियाँ होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

आयरन का अवशोषण कम हो जाता है: चाय में मौजूद टैनिन शरीर में पहुंचकर आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देता है।