सबसे पहले टमाटर, प्याज और सेब को बारीक काट लें। अब हरी मिर्च भी बारीक काट लें। फिर एक बाउल लें और उसमें मुरमुरे डालें। इसमें बारीक कटा हुआ सारा सामान एड कर दें।
विधि : सबसे पहले टमाटर, प्याज और सेब को बारीक काट लें। अब हरी मिर्च भी बारीक काट लें। फिर एक बाउल लें और उसमें मुरमुरे डालें। इसमें बारीक कटा हुआ सारा सामान एड कर दें। अब इसमें हरी मिर्च भी डाल दें। इसके बाद इसमें मीठी और स्पाइसी सॉस एड कर दें। इसमें मूंगफली-सेव भी डाल दें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें नमक, चाट मसाला और नींबू भी एड कर दें। अब इन सभी चीजों को बहुत अच्छे से मिक्स कर दें ताकि मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं। भेल पुरी बनकर तैयार है।