Lifestyle: जानिए मोरपंखी पौधा लगाने के क्या हैं लाभ

मोरपंखी को इसकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। इस पौधे को लगाने से मन को शांति मिलती है और किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं बनती है। परिवार के लिए इस पौधे को शुभ बताया गया है। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
mayor pankh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मोरपंखी को इसकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। इस पौधे को लगाने से मन को शांति मिलती है और किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं बनती है। परिवार के लिए इस पौधे को शुभ बताया गया है। 

मोरपंखी पौधे को सकारात्मकता के साथ बुद्धि के विकास के लिए भी शुभ बताया गया है। यह हमारे मस्तिष्क में एकाग्रता का संचार करता है। जिससे काम में मन लगता है। बच्चों के दिमाग़ को भी यह सकारात्मक ऊर्जा देता है। 

मोरपंखी का पौधा यदि हम अपने घर अथवा घर के बाहर लगाते हैं तो यह बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोक लेता है। जिससे घर में कोई विपत्ति वाली स्थिति नहीं आती है।