General Knowledge: अपने शरीर को कितना जानते हैं आप? जानें दिलचस्प सवालों के जवाब

आपके शरीर का एकमात्र हिस्सा जहां शून्य रक्त प्रवाह होता है वह आंख का कॉर्निया है। इसे केवल ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
ghgvuyu9

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कुछ बातें ऐसी हैं, जो अपने शरीर के बारे में ही नहीं जानते होंगे। यकीन नहीं हो रहा तो आप नीचे दिए गए सवालों को पढ़िए और सोचिये कि क्या आपको इसकी जानकारी से पहले से थी?

ऑक्सीजन ना मिलने पर क्या इंसान तुरंत मर जाता है?

नहीं, ऑक्सीजन की आपूर्ति ना मिलने पर मानव मस्तिष्क तीन से छह मिनट तक जीवित रह सकता है।

किसका दिल तेज धड़कता है, महिला या पुरुष?

एक महिला का दिल पुरुष की तुलना में थोड़ा तेज धड़कता है।

शरीर में पसीने के कितने छिद्र होते हैं?

शरीर में 25 लाख पसीने वाले छिद्र होते हैं।

एक मिनट में आंख की पलकें कितनी बार झलकती हैं?

आपकी आंखें एक मिनट में लगभग 15 -20 बार झपकती हैं। यह प्रति वर्ष दस मिलियन से अधिक बार है!

कान से मैल निकलता है, क्या होता है ये?

कान का मैल एक प्रकार का पसीना है!

शरीर के किस हिस्से को रक्त प्रवाह की जरूरत नहीं होती है?

आपके शरीर का एकमात्र हिस्सा जहां शून्य रक्त प्रवाह होता है वह आंख का कॉर्निया है। इसे केवल ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।