Lifestyle: सर्दियों में खाएं मक्के की रोटी

मक्के के आटे में विटामिन ए, के और सी के अलावा आयरन, फास्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जानिए मक्के की रोटी के फायदे -

author-image
Kalyani Mandal
New Update
makke roti

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ :  मक्के के आटे में विटामिन ए, के और सी के अलावा आयरन, फास्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जानिए मक्के की रोटी के फायदे -

रोग प्रतिरोधक क्षमता- सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। लेकिन इस मौसम में मक्के का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकता है और आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है। 

शरीर की गर्मी बनाए रखें- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म प्रकृति की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मक्के की प्रकृति गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखती है।

एनीमिया की समस्या से राहत- शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मक्के की रोटी का भी सेवन किया जा सकता है। गेहूं की रोटी की तुलना में मक्के की रोटी पचाने में भी आसान होती है।  इंसान को एनीमिया की समस्या से राहत मिल जाती है।