Lifestyle : सर्दियों में पिएं मूली का सूप

सबसे पहले पैन को गैस पर रखें।  फिर वनस्पति तेल डालें और गर्म करें। अब इस तेल में थोड़ा सा जीरा डालें। हल्का ब्राउन होने दें।इसके बाद जब जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर पकाएं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
radish soup.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सामग्री- वनस्पति तेल – 2 चम्मच, जीरा – 1 चम्मच, लहसुन – 2-3 कलियाँ, प्याज – 1 बारीक कटा हुआ, टमाटर – 2 , मूली के पत्ते – 500 ग्राम

तरीका-  सबसे पहले पैन को गैस पर रखें।  फिर वनस्पति तेल डालें और गर्म करें। अब इस तेल में थोड़ा सा जीरा डालें। हल्का ब्राउन होने दें।इसके बाद जब जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर पकाएं। फिर इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर अच्छे से भून लें। अब अच्छी तरह पक जाने पर इसमें मूली के पत्ते डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद मूली को धीमी आंच पर पकाने के बाद एक बाउल में रखें और फिर काट लें। फिर दोबारा गर्म करें और थोड़ा पानी, नमक और काली मिर्च डालें।