बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय न करें 5 गलतियां

आइए जानते हैं, बेडरूम में मनी प्लांट से लगाने और उसके रखरखाव में कुछ ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जो कई प्रकार की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
money plant

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आइए जानते हैं, बेडरूम में मनी प्लांट से लगाने और उसके रखरखाव में कुछ ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जो कई प्रकार की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

  • बेडरूम में मनी प्लांट को भूल से भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके परिणाम काफी नेगटिव होते हैं। इससे ‘काम-सुख’ में बाधा आती है, साथ ही विलासिता और आराम में खलल पड़ता है।
  • बेडरूम में पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए। इससे कपल के बीच तनाव बढ़ने लगता है, जो उनमें दूरी बढ़ा देता है।
  • मनी प्लांट की लत्तरें या पत्तियां जमीन के संपर्क में नहीं आनी चाहिए। इसे लाइफ पार्टनर के बीच प्रेम में कमी का संकेत माना जाता है।
  • मनी प्लांट को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह फाइनेंशियल प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।
  • यदि शीशे के जार में मनी प्लांट लगा हुआ है, तो जार में कुछ भी और, जैसे पत्थर के फैंसी टुकड़े आदि, नहीं होने चाहिए। यह कपल की बीच मनमुटाव बढ़ा सकता है।