Kolkata की सड़कों की मरम्मत जल्द

महानगर की विभिन्न सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए कोलकाता पुलिस ने निगम को सूची पहले ही सौंप दी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
road

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महानगर की विभिन्न सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए कोलकाता पुलिस ने निगम को सूची पहले ही सौंप दी है। इसके आधार पर 41 सड़कों की मरम्मत करायी जायेगी। लेकिन बारिश की वजह से निगम मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में मेयर ने बताया कि, पूजा आने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में अगले दो-चार दिन मौसम शुष्क रहने पर सड़कों की मरम्मत शुछ की जायेगी।