/anm-hindi/media/media_files/oiUL8TovZjfu8YcWX55G.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। राज्य में बुधवार (10 मई) को सुबह सात बजे से एक चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके परिणाम शनिवार (13 मई) को घोषित किये जाएंगे। इससे पहले सोमवार (8 मई) को चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है। कर्नाटक की सत्ता में काबिज होने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस कड़ी मशक्कत में जुटी है। लेकिन, मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है।
फिलहाल, कर्नाटक में 5.31 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.67 करोड़ पुरुष जबकि 2.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 मतदाता है। थर्ड जेंडर के 4,699 मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले 9.17 लाख मतदाता है। विकलांग मतदाताओं की संख्या 5.55 लाख हैं। इसके अलावा, राज्य की 224 विधानसभा में से 36 आदिवासी और 15 दलित समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हैं। कर्नाटक में पहली बार 12.15 लाख 80 वर्ष से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा होगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)