Karnataka Election 2023: भाजपा जीतेगी 130-135 सीटें

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं।

Karnataka Election 2023: भाजपा जीतेगी 130-135 सीटें

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद कहा कि कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 130-135 सीटें हासिल होंगी।