IPL 2024: हैरी ब्रूक ने क्यों लिया नाम वापस? क्रिकेटर ने खुद किया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देते हुए 22 मार्च से शुरू होने वाले IPL के 2024 सीजन से हट गए हैं। लेकिन अब हैरी ब्रूक ने खुद खुलासा किया है कि आखिरकार उन्होंने IPL के 2024 सीजन से नाम वापस क्यों लिया है।

New Update
herry

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देते हुए 22 मार्च से शुरू होने वाले IPL के 2024 सीजन से हट गए हैं। लेकिन अब हैरी ब्रूक ने खुद खुलासा किया है कि आखिरकार उन्होंने IPL के 2024 सीजन से नाम वापस क्यों लिया है। हैरी ब्रूक ने बताया है कि हाल ही में उनकी दादी का निधन हो गया, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। हैरी ब्रूक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा, 'मैंने आगामी आईपीएल में नहीं खेलने का बहुत मुश्किल फैसला लिया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को लेकर बहुत उत्साहित था। मुझे नहीं लगता कि अपने पर्सनल रिजन को शेयर करने के लिए मुझे इसकी जरूरत होनी चाहिए, लेकिन कई लोग जानने के लिए बेताब होंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है. इसलिए मैं पोस्ट शेयर कर रहा हूं।'