MI छोड़ने के बाद किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा?

ऐसे में एक सवाल अक्सर उठता है कि अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो वह किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं?

New Update
 mi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है कि वह एमआई को कभी भी अलविदा कह सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने जब से रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसके बाद से ही खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबर चल रही है कि रोहित शर्मा कभी भी मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान का सम्मान नहीं किया है। ऐसे में एक सवाल अक्सर उठता है कि अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो वह किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं? बता दे आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने रोहित को अपनी टीम के साथ जुड़ने का ओपन ऑफर दे दिया है।