टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इस मैच में अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 5वें और भारत के केवल पहले खिलाड़ी बने हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rohit sharma

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इस मैच में अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 5वें और भारत के केवल पहले खिलाड़ी बने हैं।