New Update
/anm-hindi/media/media_files/pjzFEdNFk3yrCgO3Eue6.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करीब 375 वर्षों से गायब एक महाद्वीप का हाल ही में वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है। इस महाद्वीप को जीलैंडिया कहा जाता है। यह अधिकतर पानी के नीचे है। हालांकि, इसमें न्यूजीलैंड के समान द्वीपों का एक समूह शामिल है।
बता दें, जीलैंडिया मूल रूप से प्राचीन महाद्वीप गोंडवाना का हिस्सा था, जो करीब एक अरब से 54.2 करोड़ वर्ष पहले अस्तित्व में था। जीलैंडिया पर सदियों से किसी का ध्यान नहीं गया था। अब भूवैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया और इसका नक्शा बनाया। इस महाद्वीप तक इंसानों का पहुंचना मुश्किल है। क्योंकि ये महाद्वीप 94 फीसदी पानी के भीतर है ये द्वीप न्यूजीलैंड के समान ही छोटा सा है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)