Luna 25: चांद के करीब पहुंचकर भी रूस के हाथ लगी नाकामी, लुना 25 हुआ क्रैश

रूस (Russia) के लूना 25 (Luna 25) ने 11 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के लिए उड़ान भरी थी और चंद्रयान-3 की लैंडिंग से एक दो दिन पहले उसे चांद की सतह पर उतरना था लेकिन वो क्रैश हो गया। लुना 25 के क्रैश होने की खबर ने 2019 के उस

author-image
Kalyani Mandal
New Update
luna

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रूस (Russia) के लूना 25 (Luna 25) ने 11 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के लिए उड़ान भरी थी और चंद्रयान-3 की लैंडिंग से एक दो दिन पहले उसे चांद की सतह पर उतरना था लेकिन वो क्रैश हो गया। लुना 25 के क्रैश होने की खबर ने 2019 के उस वाक्ये को याद दिलाया जब भारत का चंद्रयान 2 मिशन का कामयाब नहीं हो पाया था। चांद की सतह पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की हार्ड लैंडिंग हुई थी लेकिन अब सवाल यह है कि अंतरिक्ष साइंस का मास्टर रूस उसके मिशन में कब, कैसे और कौन सी खामी आई कि लूना-25 चांद की सतह तक पहुंच ही नहीं पाया । बता दें कि चांद के करीब पहुंच कर लुना 25 अपने रास्ते से भटका और क्रैश(crash) हो गया।