/anm-hindi/media/media_files/2025/03/31/WFpIY56zDB1ZQ03Gzi4W.jpg)
NASA made a surprising discovery
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए मंगल ग्रह हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। लाल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए शोधकर्ता सालों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह पर कुछ ऐसा दिखा है जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। नासा के परसिवियरेंस रोवर ने जेजेरो क्रेटर के विच हेजल हिल की ढलान पर एक मकड़ी के अंडों जैसी आकृति देखी है। वैज्ञानिक समझ नहीं पाए हैं आखिर ये कैसे अंडे हैं? हालांकि, ध्यान से देखने के बाद खुलासा हुआ है कि यह अजीबोगरीब पत्थर हैं। यह देखने पर मकड़ी के अंडों के गुच्छे जैसा दिख रहे हैं। इस पत्थर पर लाल रेत की हल्की परत जमी हुई है और आसपास की वस्तुओं से अलग नजर आती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की टीम ने इसे सेंट पॉल्स बे नाम दिया है। हालांकि, इसकी बनावट ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। नासा ने बताया है कि यह एक फ्लोट रॉक है यानी जिस स्थान पर मिला है वहां पर बना नहीं था। इसका मतलब है कि यह पत्थर किसी और जगह से आया है। लेकिन कैसे और कहां से आया है, यह अभी भी रहस्य है। इसने वैज्ञानिकों को उलझा दिया है।