New Update
/anm-hindi/media/media_files/dORmJ7oLSFzL9BKIR3r5.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आपने बचपन से लेकर आज तक बाथरूम चप्पल जरूर देखी होगी, जिसका रंग नीला होता है और उसी रंग की जाली लगी होती है। अगर आप इसे पहचान लेंगे तो आपको इसकी कीमत का अंदाजा भी हो जाएगा। आज भी इसकी कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी है और इसे लगभग 50 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सस्ता भी है क्योंकि इसे बाथरूम स्लिपर के नाम से जाना जाता है, लेकिन भारत के बाहर इसकी कीमत इतनी है कि आपके कान खड़े हो जाएंगे। आपको अंदाज़ा नहीं है कि यह कितने में बिक रहा है।
दरअसल, कुवैत का एक स्टोर 4500 रियाल में ये चप्पल बेच रहा है, जो भारतीय रुपये के हिसाब से एक लाख रुपये से भी अधिक है। इसे ‘ट्रेंडी सैंडल’ नाम दिया गया है।
متداول:
— ترند (@trndkw__) July 8, 2024
احدث صيحات الموضة "زنوبة" بسعر 4500 ريال 👀!
#حمد_العنزيpic.twitter.com/Djc3pe7XBz