व्हाइट हाउस में गोलगप्पे की एंट्री

भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें तो गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
golgappe

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें तो गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं। 

पिछले साल इसे कम से कम दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी और कई भारतीय-अमेरिकी शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।