गृहयुद्ध जैसे हालात, सारे कार्यक्रम रद्द

पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह विद्रोह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और हम इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

author-image
Sneha Singh
New Update
armed rebellion

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने निजी सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह (armed rebellion) का ऐलान करने और शनिवार को देश के एक अहम शहर में दाखिल होने के बीच राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह विद्रोह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और हम इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। रूस में वैगनर आर्मी ग्रुप (Wagner Army Grou) ने बगावत कर दी है जिसके बाद वहां गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अब मॉस्को (Moscow) में होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।