IPL 2023: रोहित शर्मा ने डिविलियर्स को पछाड़ा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

author-image
Kanak Shaw
New Update
rohit

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। डिविलियर्स के नाम आईपीएल में 251 छक्का है। आईपीएल में 357 छक्के के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं। रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दूसरा छक्का लगाते ही एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड 223 छक्के के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।