/anm-hindi/media/media_files/0kCfNg6kW8Mr05N1qNTt.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आईपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला आज 24 मई, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। अब तक सीज़न में चेन्नई की पिच स्लो दिखाई दी है। यहां स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती है। ऐसे में दोनों लखनऊ और मुंबई की टीमें इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन सेट करना चाहेंगी। हालांकि शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को भी अच्छी स्विंग भी प्राप्त होती है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मुंबई अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है।