/anm-hindi/media/media_files/SfWEfzKwAaQ7fdbBbvyo.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सोमवार को भारत सहित दुनियाभर में होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर विदेश में लोग को रंग-गुलाल के साथ होली खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। अल्बानीज ने इसे रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव कहा है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के जरिए नयेपन का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।
Happy Holi to all those celebrating today and over the weekend! pic.twitter.com/OnuYPtNzCL
— Anthony Albanese (@AlboMP) March 25, 2024
अमेरिका में होली का त्योहार राजधानी वाशिंगटन डीसी के ड्यूपॉन्ट सर्कल में मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने संगीत का लुत्फ उठाया और नृत्य किया।
#WATCH | The festival of #Holi being celebrated at Dupont Circle in Washington, DC.
— ANI (@ANI) March 25, 2024
(Pics: Embassy of India, Washington, DC/X) pic.twitter.com/9mmVps408r
भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। स्टेनर ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, 'होली है भाई होली है! बुरा ना मानो होली है!'
#WATCH | Norwegian Ambassador to India May-Elin Stener extends greetings to people on the occasion of #Holi
— ANI (@ANI) March 25, 2024
(Video: Ambassador May-Elin Stener/X) pic.twitter.com/DRUJymWUrE
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीयों को अपना परिवार बताया है! गिलोन ने कहा, 'आइए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए प्रार्थनाओं के साथ मनाएं।' हालांकि, इस्राइली राजदूत ने कहा, 'इस साल उन्हें होली के आनंदमय उत्सव में शामिल होना मुश्किल लग रहा है, यह जानते हुए कि इस्राइली बच्चे, महिलाएं और पुरुष अभी भी गाजा के अंधेरे सुरंगो में बंदी बने हुए हैं।'
इस साल, मुझे होली के आनंदमय उत्सव में शामिल होना मुश्किल लग रहा है, यह जानते हुए कि इजरायली बच्चे, महिलाएं और पुरुष अभी भी गाज़ा के अंधेरे सुरंगो में बंदी बने हुए हैं।
— Naor Gilon (@NaorGilon) March 25, 2024
परन्तु, हमारे भारतीय परिवार को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! आइए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए… pic.twitter.com/hUW2hhpUR4
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)