Holi 2024: हर रंग कुछ कहता है... होली पर कौन-सा रंग किसे लगाना चाहिए?

रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग अलग अलग तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं। इस होली के मौके पर हर रंग के महत्व को समझकर अपने करीबियों या प्रियजनों को गुलाल लगाएं।

New Update
 HOLI 2024

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग अलग अलग तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं। इस होली के मौके पर हर रंग के महत्व को समझकर अपने करीबियों या प्रियजनों को गुलाल लगाएं। आइए जानते हैं हर रंग का महत्व और दोस्तों से लेकर परिजनों को कौन सा रंग लगाना चाहिए।

लाल रंग

लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। होली में लाल रंग का गुलाल जोश और ऊर्जा को जाहिर करता है। होली पर अधिकतर लोग लाल रंग के गुलाल का उपयोग करते हैं। बच्चों से लेकर युवाओं पर लाल रंग का गुलाल शोभा देता है। यह रंग ऊर्जा, जज्बे और जोश को दर्शाता है और चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है।

हरा रंग

हरे रंग को प्राकृतिकता का प्रतीक माना जा सकता है। प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने में हरे रंग का खास महत्व होता है। होली पर हरा रंग अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं। यह रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह रंग आंखों में चुभता नहीं है और चेहरे पर खिलकर आता है। 

नारंगी रंग

होली के मौके पर नारंगी रंग का उपयोग कर सकते हैं। नारंगी रंग दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं। नारंगी रंग खुशियों, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक होता है। नारंगी रंग चेहरे का आकर्षण बढ़ाता है और आपके निर्मल मन को जाहिर करता है।

पीला रंग

पीले रंग का गुलाल बेहद सुंदर लगता है। यह सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक होता है। लड़कियों के चेहरे पर पीला रंग खूबसूरत लगता है। बहनों, महिला दोस्तों, या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं। इसके अलावा पूजा पाठ में पीले रंग को शुभ माना जाता है। भगवान के चरणों में पीला रंग अर्पित कर होली मनाएं।