ट्राई करें चिली गार्लिक बन

चिली गार्लिक बन एक स्वादिष्ट और लाजवाब रेसिपी है। आसानी से घर पर बनाया जाता है। अगर आप बन के नए फ्लेवर की तलाश में हैं तो आपको इस गार्लिक बन को जरूर ट्राई करना चाहिए। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
chilli garlic bun

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चिली गार्लिक बन ( Chili Garlic Bun) एक स्वादिष्ट (tasty) और लाजवाब रेसिपी (awesome recipe)है। आसानी से घर पर बनाया जाता है। अगर आप बन के नए फ्लेवर की तलाश में हैं तो आपको इस गार्लिक बन (Garlic Bun)को जरूर ट्राई करना चाहिए। 

चिली गार्लिक बन की सामग्री-
एक बन, एक टेबल स्पून बटर, आधा टीस्पून बारीक कसा हुआ लहसुन, आधा टीस्पून चिली फ्लेक्स, आधा टीस्पून ऑरेगैनो और आधा टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया लें। 

चिली गार्लिक बन बनाने की विधि -
सबसे पहले मक्खन लें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन, रेड चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो और कटा हरा धनिया मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसके बाद  एक बन लें और उसके ऊपर कई गहरे कट लगाएं। अब बन में बने इन कट्स में मक्खन का मिश्रण अच्छी तरह भर लें। फिर ऊपर से मोजरेला चीज, हरा धनियां और चिली फ्लेक्स डालकर पैन में रख दें और ऊपर से ढक्कन लगा दें।अब  दो मिनट तक पकाने के बाद आप देखेंगे कि मोजरेला चीज अच्छे से पिघल गया है। फिर आपका गरमा गरम चिली गार्लिक बन तैयार है। आप इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।