/anm-hindi/media/media_files/wyKOzA9fqvAqoa0CLHFi.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मौसम के बदलाव के साथ ही स्किन (skin) में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। खासतौर से होंठों की खूबसूरती खोने का डर बना रहता हैं। मौसम का प्रभाव होंठों पर पड़ने से ये सूखने लगते हैं और इनकी रंगत खोने लगती हैं। जानिए खूबसूरत होंठों के राजके बारे में -
गुलाब- सबसे पहले गुलाब(rose) की पंखुड़ियों को अच्छे से धोएं। फिर इन्हें दूध( milk) में कुछ घंटों तक डुबोकर रखें। आप इन्हें ग्लिसरीन में भी डुबो सकते हैं। गुलाब की इन पंखुड़ियों को मैश करके इनका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। होंठों पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं और हर रात सोने से पहले भी लगाएं।
खीरा - खीरे(cucumber) के छोटे टुकड़े को रूखे होठों पर लगाए। इसके बाद उसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें और उसे बाद में धो लें। दिन में कई बार दोहराना चाहिए।
सरसों का तेल - सुबह तथा रात को सोते समय नाभि को साफ करके उसमे गुनगुना सरसों का तेल(mustard oil) लगाने से होंठ मुलायम होते है और फटने बंद हो जाते हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)