सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार विटामिन्स

स्वस्थ (Healthy) रहने के लिए कई तरह के विटामिन्स (vitamins) और मिनरल्स (minerals) की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको उन चार जरूरी विटामिन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कमी से आप बीमार पड़ सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
vitamin

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : स्वस्थ (Healthy) रहने के लिए कई तरह के विटामिन्स (vitamins) और मिनरल्स (minerals) की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको उन चार जरूरी विटामिन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कमी से आप बीमार पड़ सकते हैं। इन विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानिए। 

विटामिन बी - मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही विटामिन बी बहुत जरूरी है। विटामिन बी लाल रक्त कोशिकाओं और मस्तिष्क रीढ़ की हड्डी के कुछ तत्वों के निर्माण में भी मदद करता है। दिल और दिमाग के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन बी नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

विटामिन सी -  विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए शरीर में विटामिन सी की मात्रा सही होनी चाहिए। संतरा, नींबू, कीवी और आंवला सहित लगभग सभी खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है।

विटामिन डी - हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों की मजबूती के लिए एक आवश्यक तत्व है विटामिन डी। रक्त में फास्फोरस के स्तर को भी बनाए रखता है। इम्यून फंक्शन के लिए भी जरूरी है। धूप से प्राकृतिक रूप से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं और इसके अलावा सोयाबीन, अंडे, दूध और मछली में भी यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन ए - शरीर में विटामिन ए की सही मात्रा का होना बहुत जरूरी है। विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह दांतों और हड्डियों को भी मजबूत करता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए  हरी सब्जियां, गाजर, दूध, पालक, दही, पनीर खा सकते हैं।