Summer: गर्मियों में जरूर करें इन चीजों का सेवन

गर्मियों (summer) में स्वस्थ रहने के लिए कई तरह से खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है जिसमें पौष्टिक आहार के साथ ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक (coolness) भी प्रदान करें। तो आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
vegetable

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गर्मियों (summer) में स्वस्थ रहने के लिए कई तरह से खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है जिसमें पौष्टिक आहार के साथ ऐसी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक (coolness) भी प्रदान करें। तो आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

खीरा -गर्मियों में खीरा (Cucumber) का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। खीरा खाने से लंबे समय तक प्यास भी नहीं लगती हैं। 

दही- दही (curd) न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। आप दही का कई तरह से सेवन कर सकती हैं। आप मसालेदार छाछ, या मीठी लस्सी का सेवन भी कर सकती हैं। साथ ही दही का रायता भी बना सकती हैं और इसे अपने खाने के साथ भी खा सकती हैं। 

प्याज- गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज (onion)का सेवन करना चाहिए। प्याज शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे गर्मियों में सब्जी के साथ-साथ सलाद में मिक्स करके भी खाया जा सकता है। बनाकर भी खाना चाहिए जिससे शरीर पर इसका ज्यादा फायदा हो। 

तरबूज - गर्मियों में अधिकतर सबका फेवरिट होता है तरबूज (watermelon)। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। जिस कारण ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं।