Lifestyle: फलो का राजा आम के कई फायदे

आम (mango)  को फलो का राजा कहा जाता है। लोगो का सबसे प्रिय फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा को पूर्ण करता है। आम के खाने के कुछ फायदे भी है। तो आइये जानते है कुछ ऐसे फायदे - 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
mango benefit

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आम (mango)  को फलो का राजा कहा जाता है। लोगो का सबसे प्रिय फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा को पूर्ण करता है। आम के खाने के कुछ फायदे भी है। तो आइये जानते है कुछ ऐसे फायदे - 

यदि बच्चों को मिट्टी खाने की आदत है तो उसे छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें, इससे पेट के कीड़े मर जायेगे।

एक पका हुआ आम लेकर , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें, इससे सूखी खांसी में लाभ होता है |

आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें।  5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह - शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह (diabetes) में लाभ होता है |

पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से शौच खुलकर आती है। जिससे पेट साफ़ (clean stomach) हो जाता है और कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है | 

आम की गुठली की गिरी निकल ले। इसे सुखाकर इसका बारीक़ चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को मंजन की तरह करने से पायरिया एवं दांतों के सभी रोगों (dental diseases) में लाभ होता है |