पुदीने की छाछ पीने से होती है आंतों की सफाई

आज हम आपको पुदीने की छाछ (mint buttermilk) के बारे में बताएंगे जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे पीने से आंतों की कार्यप्रणाली (bowel function) को तेज करने में मदद मिल सकती है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
pudine ki chhachh

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: छाछ (buttermilk) एक ऐसी चीज है जो आपके पेट के मेटाबॉलिक रेट (metabolic rate) को बढ़ाने और उसे साफ करने में मददगार है। आज हम आपको पुदीने की छाछ (mint buttermilk) के बारे में बताएंगे जिसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे पीने से आंतों की कार्यप्रणाली (bowel function) को तेज करने में मदद मिल सकती है।

आंतों की सफाई में सहायक - पुदीने की छाछ पीने से आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है। आंतों को साफ करने के साथ-साथ इसे भीतर से डिटॉक्सीफाई करने में मददगार होता है।

पेट को ठंडक पहुंचाता है - पुदीने की छाछ पीने से पेट ठंडा रहता है और आपका पाचन सही रहता है। इसके अलावा यह पित्त को संतुलित करता है, जिससे पेट की समस्या दूर होती है।

एसिडिटी में असरदार - एसिडिटी में पुदीने की छाछ पीना कई तरह से फायदेमंद होता है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और इसके पित्त रस उत्पादन को कम करता है। 

हाई बीपी में फायदेमंद - हाई बीपी में पुदीने की छाछ पीना कई तरह से फायदेमंद होता है। दरअसल, पुदीने की छाछ आपकी नसों को आराम देती है और रक्त वाहिकाओं को साफ करती है।