रात को सोने से पहले दूध में गुड़ मिलाकर पिए होंगे कई स्वास्थ्य लाभ

गुड़ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। गुड़ को दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से कई बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
milk and jaggery

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गुड़ (Jaggery) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट (Delicious) होता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। गुड़ को दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से कई बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ (health benefit) मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं गुड़ और दूध का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम - रात के समय सोने से पहले दूध और गुड़ का सेवन जरूर कीजिए। इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन मौजूद होता है, जो जोड़ों को मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही आप अदरक का छोटा टुकड़ा भी खा सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद -  अगर आप गर्म दूध(milk) में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे त्वचा मुलायम बनती है। साथ ही त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। दूध और गुड़ का सेवन करना बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

पाचन क्रिया ठीक रहती है -  दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया एकदम दुरुस्त रहती है। पेट में गैस बनने की समस्या भी दूर होगी। सर्दियों के मौसम में पेट में दर्द की समस्या होने पर रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में छोटा सा टुकड़ा गुड़ का मिलाकर सेवन करने से आराम मिल जाएगा।