Lifestyle: सावन सोमवार व्रत में इन चीजों का करे सेबन

सावन (Sawan) का महीना शुरू हो चुका है। सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। पूरे दिन भूखे रहना कोई आसान काम नहीं है। व्रत(fast) के दौरान कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में- 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
sawan fast

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सावन (Sawan) का महीना शुरू हो चुका है। सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। पूरे दिन भूखे रहना कोई आसान काम नहीं है। व्रत(fast) के दौरान कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में- 

फल(fruit) का सेवन-  दोपहर या शाम के नाश्ते में भूख लगने पर आप सेब, केला, अनार, तरबूज, खीरा या आम जैसे फल खा सकते हैं। 

दूध और दही(milk and curd)  का सेवन-  व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए। भूख लगने पर   फलों के अलावा भुने हुए मेवे, मूंगफली, दही, पनीर आदि खा सकते हैं। 

ड्रिंक(drink)  पीते रहे- गर्मी का मौसम है। सावन सोमवार व्रत के दौरान आप दिन की शुरुआत शिकंजी, नींबू पानी या नारियल पानी पीकर कर सकते हैं। व्रत के दौरान साधारण नमक का सेवन नहीं किया जाता है।