Good Health: मशरूम खाने के फायदे

वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन दोनों को ही मशरूम (mushrooms) का सेवन करने से बहुत ही लाभ मिलता है। मशरूम का सेवन करना मानव सेहत के लिए रामबाण है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
mushroom benefit

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ :  वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन दोनों को ही मशरूम (mushrooms) का सेवन करने से बहुत ही लाभ मिलता है। मशरूम का सेवन करना मानव सेहत के लिए रामबाण है। जानिए इसके फायदे -

मैटाबॉलिज्‍म - मशरूम में विटामिन बी होता है जो कि भोजन को ग्‍लूकोज़ में बदल कर ऊर्जा पैदा करता है। 

मोटापा कम करे - इसमें लीन प्रोटीन होता है जो  वजन घटाने (Reduce weight) में बडा़ कारगर होता है। मोटापा कम करने वालों को प्रोटीन डाइट(diet) पर रहने को बोला जाता है, जिसमें मशरूम खाना अच्‍छा माना जाता है। 

हृदय रोग(heart disease) के लिए - मशरूम में हाइ न्‍यूट्रियंट्स पाये जाते हैं जो दिल के लिये अच्‍छे होते हैं। इसमें कुछ तरह के एंजाइम और रेशे पाए जाते हैं जो कि कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।

मधुमेह (diabetes)रोग के लिए - इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। यह शरीर में इनसुलिन को बनाती है।