केले में हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता

केले में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हृदय गति को भी नियंत्रित करता है। यह ब्लड प्रेशर पर सोडियम के असर को भी कम करता है और सबसे खास बात यह है कि पोटैशियम किडनी के लिए फायदेमंद होता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
banana eat

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है केला (banana)। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। केले को एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। 

फाइबर से भरपूर - केले में फाइबर(fiber) भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए पाचन (digestion) के लिए बहत फायदेमंद होता है। इस फल का सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है।

पोटेशियम का भंडारण -  केले में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हृदय गति को भी नियंत्रित करता है। यह ब्लड प्रेशर(blood pressure) पर सोडियम के असर को भी कम करता है और सबसे खास बात यह है कि पोटैशियम किडनी के लिए फायदेमंद होता है।

एनर्जी बढ़ाने में मददगार -  हर उम्र का व्यक्ति आराम से केले का सेवन कर सकता है। हालांकि बच्चों और एथलीटों को इसे नाश्ते में जरूर खाना चाहिए क्योंकि केला एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मददगार होता है।