एक कब्रिस्तान ऐसा भी

दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां मृत इंसानों को नहीं बल्कि उपग्रहों को दफनाया जाता है। ये वो सैटेलाइट्स होते हैं जो स्पेस में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके होते हैं। जिसके बाद उन्हें यहां डंप कर दिया जाता है। 

New Update
4 Kabristan

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आपने बड़े से बड़े कब्रिस्तानों के बारे में सुना होगा, जहां लाखों इंसान दफन हैं। लेकिन क्या कभी सुना है कि मशीनों के भी कब्रिस्तान होते हैं। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां मृत इंसानों को नहीं बल्कि उपग्रहों को दफनाया जाता है। ये वो सैटेलाइट्स होते हैं जो स्पेस में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके होते हैं। जिसके बाद उन्हें यहां डंप कर दिया जाता है। 

बात हो रही है प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित प्वॉइंट निमो की, जिसे ‘उपग्रहों का कब्रिस्तान’ कहा जाता है। यह इलाका इतना दुर्गम है कि इसके सबसे करीब स्थित जमीन का हिस्सा भी 1,670 मील यानी 2,700 किमी दूर है। इस जगह तक पहुंचने के लिए महासागर को पार करने में ही आपको कई दिन लग जाएंगे। बताया जाता है कि इस इलाके में कई छोटे द्वीप हैं, जहां पक्षियों के अलावा और कोई जीव वास नहीं करता।