/anm-hindi/media/media_files/U6mKHxMt71Y9usid647Z.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारत में शादी का विशेष महत्व है। हर लड़की और लड़के की चाहत होती है कि उसकी शादी हो। अगर किसी की शादी नहीं होती है, तो पड़ोसियों के साथ ही रिश्तेदार भी ताना मारने लगते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाले तीस साल के एक शख्स के साथ भी ऐसा कुछ हुआ।
इस तीस वर्षीय शख्स का नाम दीपेंद्र राठौर है जिसकी शादी नहीं हुई है। दीपेंद्र राठौर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी शादी नहीं हुई, तो उसने अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में बड़ी होर्डिंग लगा रखा है, जिसमें उसने अपनी पूरी डिटेल दी है। इस होर्डिंग में उसने शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि लिख रखा है। ई-रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है।
वह ई-रिक्शा को जहां लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी बातों को पढ़ने लगते हैं। इस समय वह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ। उसका कहना है कि वह 30 साल का हो चुका है, लेकिन कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। उसकी चाहता है कि शादी हो जाए। इसलिए वह ऐसा करने के लिए मजबूर है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)