Ajab-Gajab: क्या धरती पर सच में होती है जलपरी? हाल ही में मिली जलपरी की लाश

दुनिया में अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि जलपरिया होती हैं या कभी हुआ करती थीं। ग्रीक साहित्य में जलपरी का जिक्र मिलता है।

New Update
jalpari

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जलपरी (Are mermaids real), यानी आधी औरत और आधी मछली। क्या जलपरियां सच में होती हैं? एक वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि जलपरिया होती हैं या कभी हुआ करती थीं। ग्रीक साहित्य में जलपरी का जिक्र मिलता है। सीरिया में भी एक कहानी प्रचलित है। इस कहानी में बताया गया है कि एक सीरियन देवी झील में गिर जाती है और मछली बन जाती है। 

‘mermaid-like’ creature

हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्री तट पर एक जीव के शरीर को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। लोग इसे जलपरी के शरीर का हिस्सा बता रहे हैं, जो समुद्र तट पर पड़े-पड़े सड़ रहा था।