Ajab Gajab : OMG! इस गांव ने 'धरती पर ही उतार लिया सूरज'

सैकड़ों सालों से इसी तरह रह रहे थे. पर साल 2005 में इनकी किस्मत बदली। विगनेला के मेयर पियरफ्रैंको मिडाली Pierfranco Midali की मदद से 1 लाख यूरो जुटाए गए और पहाड़ पर विशाल शीशे लगाने का काम शुरू हुआ। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
sun67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : धरती पर रहने वाले हर प्राणी के लिए सूर्य बेहद जरूरी होता है। सूरज की किरणें बड़ी ही काम की होती हैं। इंसानों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जिन जगहों पर कई दिन धूप नहीं निकलती, उनसे पूछिए, उन्हें सूरज उगने की कितनी आस होती है। पर दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां सूरज तो उगता था, मगर धूप नहीं पहुंचती थी। ये इस गांव के लिए एक बड़ी समस्या थी। इस समस्या से निजात पाने का एक गजब जुगाड़ गांववालों ने खोज लिया। उन्होंने ‘धरती पर ही सूरज को उतार दिया!’ दरअसल, ये गांव पहाड़ों के बीच बसा है, इस वजह से रोशनी टकराकर गांव तक नहीं पहुंच पाती। 11 नवंबर के आसपास सूरज गायब हो जाता है और 2 फरवरी के आसपास निकलता है। लोगों का कहना है कि ये साइबेरिया जैसा अनुभव कराता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यहां 200 के करीब लोग रहते हैं। जो सैकड़ों सालों से इसी तरह रह रहे थे. पर साल 2005 में इनकी किस्मत बदली। विगनेला के मेयर पियरफ्रैंको मिडाली Pierfranco Midali की मदद से 1 लाख यूरो जुटाए गए और पहाड़ पर विशाल शीशे लगाने का काम शुरू हुआ।