Ajab Gajab : खूबसूरत दिखने वाला यह फूल-पौधा होता है बेहद जहरीला

इसके हिस्सों को खाने से नर्वस सिस्टम पर सीधा और गहरा असर होता है। यहां तक कि इससे व्यक्त तो पैरालिसिस तक हो सकता है। छोटे बच्चे इसके दो ही बेर मर सकते हैं जबकि वयस्कों के लिए 10 से 20 बेर की जरूरत होती है। 

New Update
ghjbnk

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पौधों में जहर होना कोई अनोखी बात नही हैं। दुनिया में बहुत से पेड़ हैं जिनके हिस्से बहुत ही जहरीले होते हैं और उनसे किसी इंसान की जान भी जा सकती है। कुछ पौधे तो जहरीले होने के बाद भी बहुत सुंदर होते हैं, तो किसी की खुशबू बहुत ही ज्यादा लुभाती है।

पौधों के बारे में अमूमन माना जाता है कि ये दूसरे जानवरों के लिए भोजन और पोषण का स्रोत होते हैं और कई पौधो में तो इलाज तक की ताकत होते है। वहीं कई पौधे ऐसे होते हैं जो इतने जहरीले होते हैं कि ना केवल इंसान या किसी जानवर की सेहत खराब कर देते हैं बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं। आइए ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं। 

हिप्पोमेन मैनसिनेला को मौत का पेड़ भी कहते हैं। मूल रूप से मेसोअमेरिका और कैरेबियन द्वीप में पाए जाने वाले इस पेड़ को फल को खुशबू बहुत अच्छी लगती है और दिखने में भी यह सेब की तरहदिखाई देता है। लेकिन यह बहुत ही जहरीला फल होता है। 

सफेद स्नेकरूट वैसे तो हानिकारक पौधा नहीं है लेकिन इसके छोटे सफेद फूल में जहरीला अल्कोहोल होता है। इसे खाने वाले जानवरों का दूध जहरीला होता है। यह जहर मवेशियों के जरिए इंसानों में फैल सकता है। इस पौधे को खाने से जानवरों का दूध और यहां तक मांस तक जहरीला हो जाता है। इसमें उल्टी, कमजोरी, पेट में असहजता, और यहां तक की मौत तक हो सकती है। 

डेडली नाइटशेल का फूल दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले फूलों में से शुमार किया जाता है। इसकी गहरे हरे रंग की पत्त्तियां, घंटी के आकार के फूल और बैंगनी रंग का फल होता है। इसके हिस्सों को खाने से नर्वस सिस्टम पर सीधा और गहरा असर होता है। यहां तक कि इससे व्यक्त तो पैरालिसिस तक हो सकता है। छोटे बच्चे इसके दो ही बेर मर सकते हैं जबकि वयस्कों के लिए 10 से 20 बेर की जरूरत होती है।