Ajab Gajab : इस देश में प्याज खाने पर होती है जेल

प्याज खाने की अनुमति नहीं है क्योंकि मुझे प्याज पसंद नहीं है। मैं तानाशाह हूं इसलिए मैं ऐसी बातें कह सकता हूं। अगर आप नियम तोड़ते हैं और हमारे देश में कैटफिश लाते हैं तो इसकी सजा जेल भी हो सकती है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
jail78

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हमारी पृथ्वी पर 225 से अधिक देश हैं, सबकी अलग संस्कृति, पहचान और खासियत। कुछ देश समुद्रों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं तो कुछ पहाड़ों के लिए। पर आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं, वो वास्तव में बिल्कुल अलग है। हम बात कर रहे हैं संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में स्थित 11 एकड़ के एक छोटे से माइक्रोनेशन की। साल 1977 में इसकी स्थापना हुई थी। ये सिर्फ 11 एकड़ में बसा देश है और इसमें सिर्फ 38 लोग ही रहते हैं। आइए इस खास देश के बारे में जानते हैं। मोलोसिया वास्तव में हवाईयन शब्द 'मलुहिया' से लिया गया है जिसका अर्थ सद्भाव और शांति है। यद्यपि यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है फिर भी मोलोसिया गणराज्य की अपनी नौसेना, नौसेना अकादमी, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलमार्ग, डाक सेवा, बैंक, पर्यटक आकर्षण, छुट्टियां, मूवी थियेटर, ऑनलाइन रेडियो स्टेशन भी है। मोलोसिया में स्थानीय लोग हों या विदेशी मेहमान, यहां प्याज, पालक और कैटफिश पूरी तरह से बैन है। मोलोसिया के राष्ट्रपति कहते हैं, यहां प्याज खाने की अनुमति नहीं है क्योंकि मुझे प्याज पसंद नहीं है। मैं तानाशाह हूं इसलिए मैं ऐसी बातें कह सकता हूं। अगर आप नियम तोड़ते हैं और हमारे देश में कैटफिश लाते हैं तो इसकी सजा जेल भी हो सकती है।