/anm-hindi/media/media_files/F6VCjsUhN2VDlYJVzqTM.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : समुद्र में कई ऐसे जीव हैं जो आज भी इंसानों के लिए रहस्य से कम नहीं हैं। इंसानों को लगता है कि उन्हें समुद्र से जुड़ी हर चीज के बारे में पता चल चुका है, पर सच तो ये है कि आज भी इंसान कई रहस्यों से कोसों दूर है। हाल ही में भारत में एक जगह समुद्र से ऐसे जीव निकलकर बीच पर आ गए, जो काफी जहरीले होते हैं और इन्हें छूने से शरीर पर छाले पड़ सकते हैं। इन्हें ‘जहरीले ड्रैगन’ (Blue sea dragon Chennai) के तौर पर जाना जाता है।
ब्लू बटन्स (Blue buttons) या ब्लू सी ड्रैगन्स के नाम से चर्चित ये जीव समुद्र में काफी नीचे रहते हैं, इस वजह से आमतौर पर इंसान इन्हें नहीं देख पाते। पर हाल ही में चेन्नई के एक बीच पर ये जीव सैकड़ों की संख्या में समुद्र से बाहर, बीच पर पड़े नजर आए। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस जीव से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। चलिए हम आपको बताते हैं।
इस जीव का जहर इतना तीव्र होता है कि ये चमड़ी पर खुजली, छाले और इंसान के लिए दर्द पैदा कर सकता है। इंसानों को सलाह दी जाती है कि वो इस जीव को ना छुएं। हालांकि, इंसानों के लिए ये जीव जानलेवा नहीं होते हैं। एक लोकल और एनवायरोमेंटलिस्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया में काम करने वाले श्रीवत्सन रामकुमार ने मीडिया को बताया कि ये जीव सैकड़ों की संख्या में समुद्र से बह आए।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)